फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबाजी का धमाकेदार ज्ञान सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी....पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 10 Nov 2020 11:14 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू और गप्पू बात कर रहे थे...
.
पप्पू बोला - मेरा बॉस सबको परेशान करता था,
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से दो चॉकलेट रख दी और एक पर्ची डाल दी...!
.
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना'
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था,
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था...!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - आपको नए साल की शुभकामनाएं,
आपका पूरा साल मंगलमय हो!
.
.
.
पति - खा मेरी सौगंध...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - इतना परेशान क्यों है...?
.
गप्पू - अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े-बड़े 
टेडी बियर गिफ्ट किए थे...
.
पप्पू - तो इसमें परेशान होने की क्या बात है..?
.
गप्पू - उसकी मम्मी ने दोनों की 
रुई निकलवाकर दो तकिए भरवा लिए...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति-पत्नी का एक घंटे से चल रहा झगड़ा
पति के द्वारा बोली गई सिर्फ एक लाइन में खत्म हो गई...
.
और वो लाइन थी...
.
सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
वो लड़के जो लड़कियों से बड़ी-बड़ी हांकते हुए कहते हैं...
'मैं तुमको कभी भूल नही पाऊंगा!'
.
.
वो दुकान पर जा कर ये भूल जाते हैं कि
मम्मी ने दाल कौन सी वाली मंगवायी थी...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बाबाजी ने दिया परम सत्य ज्ञान...
.
जिंदगी की भागदौड़ में सेहत का भी ख्याल रखिए...
.
ऐसा ना हो कि...
.
आप पीछे रह जाएं...
.
और पेट आगे निकल जाए...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें