फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी से परेशान पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 17 Oct 2020 01:27 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

अंकल - अरे बेटा ये पैर में पट्टी कैसी बांध रखी है...
क्या हुआ..?
.
पप्पू - कुछ नहीं अंकल बाइक से गिर गया चोट लग गयी है...
.
अंकल - ओह हो हो बेटा 'दवा-दारु' ले ली..?
.
पप्पू - हां अंकल गिरने से पहले ही ली थी…!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति की उस समय हुई जोरदार कुटाई, जब वो पत्नी से बोला- 
ला तेरे हाथों की उंगलियां दबा दूं...
.
थक गई होगी...
.
मुझे नचाते-नचाते...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बुजुर्ग व्यक्ति - बेटा कैसे हो...?
.
बच्चा - ठीक हूं...
.
बुजुर्ग - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
.
बच्चा - बिल्कुल आपकी जिंदगी की तरह...
.
बुजुर्ग - मतलब...?
.
बच्चा - भगवान भरोसे...!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बच्चा - मम्मी मैं कैसे पैदा हुआ...?
.
मां - मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाल कर रख दी थी,
कुछ दिन बाद उसमें से तुम मुझे मिले...!
.
बच्चे ने भी ठीक वैसा ही किया...
.
और कुछ दिन बाद जब उसने जा कर देखा तो उसमें एक कॉकरोच था...
.
बच्चा (गुस्से में) - दिल तो करता है कि तुझे अभी चप्पल से मार दूं,
पर क्या करूं... औलाद है तू मेरी...!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मंदिर में
संता - हे भगवान, मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
.
भगवान - क्यों, खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
.
संता - भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो...!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पप्पू - यार मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं...
.
गप्पू - क्यों, क्या हुआ...?
.
पप्पू - यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी देखती रहती है...
.
गप्पू - हां तो इसमें दिक्कत क्या है..?
.
पप्पू - शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है..!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें