फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू और उसके पापा की धमाकेदार बातचीत आपको कर देगी लोटपोट....पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 16 Nov 2020 03:50 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक पति ने अपने गुरु से पूछा - स्वामी जी,
पिछले कुछ समय से एक चमत्कारिक घटना घट रही है।
.
आधी रात को जब मेरी नींद खुलती है, तो देखता हूं कि
मेरी पत्नी सिर तक चादर से ढंक कर सोई रहती है
और एक प्रकाश पुंज उसके सिर के पास फैला रहता है।
.
क्या मेरी पत्नी के पास कोई दैवीय शक्ति है...?
.
गुरु जी - बेटा अपनी बुद्धि लगाओ,
तुम्हारी पत्नी चादर के अंदर तुम्हारा मोबाइल चेक कर रही होगी।
.
दैवीय शक्ति के चक्कर में ना पड़कर, जल्दी से अपने मोबाइल का
पासवर्ड बदल दो नहीं, तो भविष्य में तलाक के योग बन जाएंगे...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
2000 का नोट और
एक्स-रे की रिपोर्ट
.
बन्दा भले ही उसके
विषय में कुछ भी ना जानता हो
.
पर हाथ में आते ही
ऊंचा करके देखता जरूर है।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
परीक्षा में एक छात्र कॉपी पर फूल बना रहा था...
.
टीचर - यह क्या कर रहे हो?
फूल क्यों बना रहे हो?
.
छात्र - सर, यह फूल मेरी याद्दाश्त को समर्पित है,
जो अभी-अभी गुजर गई...!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बार एक पति को उसकी पत्नी ने पूछा -
अगर मैं 2-4 दिन नहीं दिखूं, तो आपको कैसा लगेगा...?
.
पति मन ही मन बहुत खुश हुआ। उससे रहा नहीं गया और उसने
तपाक से बोल दिया - मुझे बहुत अच्छा लगेगा...!
.
फिर क्या था...
पत्नी सोमवार को नहीं दिखी...
मंगलवार को नहीं दिखी...
बुधवार को नहीं दिखी...
गुरुवार को भी नहीं दिखी...
.
शुक्रवार को जब आंखों की सूजन कम हुई, तब जाकर थोड़ी-थोड़ी
दिखी...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सिपाही - चल भाई, तेरे फांसी का समय हो गया।
.
कैदी - पर मुझे तो फांसी 20 दिन बाद होने वाली थी!
.
सिपाही - जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है,
इसलिए तेरा काम पहले...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - बेटा दो बिस्तर क्यों लगाए...?
.
बेटा - घर पर दो मेहमान आने वाले हैं...
.
पप्पू - कौन-कौन...?
.
बेटा - मम्मी के भाई और मेरे मामा...
.
पप्पू - फिर एक और लगा, मेरा साला भी आ रहा है...!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें