फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: साली- ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Fri, 12 Jan 2024 04:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes: व्यस्त जीवन में लोगों के पास हंसने का भी समय नहीं है। इसी वजह से लोगों को तनाव का सामना करना पड़ रहा है। तनाव से बचने के लिए थोड़ा सा समय निकालकर हंसी ठिठोली जरूर करनी चाहिए, जिससे आप इन परेशानियों से बच सकते हैं। दरअसल, हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है। इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसकी वजह से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट।

साली साहिबा- अच्छा जीजू एक बात बताओ...
ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है?
जीजा- क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं...
बस जीजा जी की ये बात पत्नी जी ने सुन ली।
उसके बाद घर पर जो तूफान आया। जिसमें जीजा जी तहस- नहस हो गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप? 
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ 
वेटर- हैरान होकर.... क्या? 
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- कल हमारी एनिवर्सरी हैं आपको क्या गिफ्ट दूं?
पति- गिफ्ट रहने दो… बस इज्जत किया करो और
तमीज से बात कर लिया करो
पत्नी(2 मिनट सोचकर)- नहीं..
मै तो गिफ्ट ही दूंगी।

Comedy Jokes: साली- जीजा अगले सात जन्म में क्या बनोगे? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।

Hindi Chutkule: संता और डॉक्टर की बातें पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टकला बीवी से पूछता है - कैसा लग रहा हूं
बीवी - अजी छोड़ो भी
टकला - अरे बता ना
बीवी - अजी रहने दो अब मैं क्या बताऊं
टकला - अरे बता भी तुझे मेरी कसम
बीवी - ऐसे लग रहे हो जैसे फटे हुए मौजे से अंगूठा बाहर निकल आया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें