फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: महिला- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है और तेरे पास क्या है? पड़ोसन का जवाब सुनकर बोलती बंद

Sun, 30 Aug 2026 08:16 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स हिंदी: हंसी के माध्यम से हम दूसरों के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं और मजबूत रिश्ते बनाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार लेटेस्ट जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जोक्स हिंदी: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर... 

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं 
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक औरत- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है...तेरे पास क्या है ? 
दूसरी औरत- मेरे पास 20 साल पहले शादी में सिलवाया हुआ सूट है, जो अभी तक मुझे फिट आता है। 
 

हिंदी जोक्स: टीचर: भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? स्टूडेंट का जवाब सुनते ही चप्पल के साथ थप्पड़ों की बरसात

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की ( बॉयफ्रेंड से) – मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) –
अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!

 चुटकुले: प्यार कब होता है? पंडित जी का जवाब सुनकर पिंकी की बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी ने देखा ऐसा सपना कि पति बोला वापस सो जाओ
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें