Jokes in Hindi: हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आ रहे हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मरीज- डॉक्टर साहब, इस प्रिस्कीप्शन में आपने जो दवाइयां लिखी हैं, उनमे से सबसे ऊपर की
नहीं मिल रही हैं।
डॉक्टर- वो दवाई नही है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था,चल रहा है कि नहीं…!!
मरीज- बेवकूफ डॉक्टर मैं 52 मेडिकल शॉप घूम के आया हूं तेरी हैंडराइटिंग के चक्कर में।
एक मेडिकल वाले ने तो ये भी कहा! कल मंगा दूंगा….
दूसरा कह रहा था….ये कंपनी बंद हो गयी….दूसरी कंपनी की दूं क्या??
तीसरा कह रहा था….इसकी बहूत डिमाण्ड चल रही है….. ये तो ब्लेक में ही मिल पायेगी!
चौथा तो बहूत ही एडवांस था…ये तो कैंसर की दवाई है… कैंसर किसको हो गया?