Jokes: हंसने से मन में सकारात्मक सोच आती है। इससे आप नकारात्मक चीजों से दूर रहते हैं। अगर आपको तनाव भरी जिंदगी में भी खुश रहना है, तो आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आप हसते रहेंगे, तो कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
तीन बच्चों के साथ बस में यात्रा कर रही सरला आंटी से कंडक्टर बोला...
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
सरला आंटी- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- मैडम टिकट चाहे मत लो, पर झूठ तो मत बोलो।
सरला आंटी- कर्मफूटे,
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।