फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टीचर- महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करें, छात्र का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 28 Sep 2024 03:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes: हंसने से बुरा समय भी जल्दी बीत जाता है। इसलिए हम सभी को हंसी को अपनी जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। हंसने से इंसान के चेहरे पर चमक बरकरार रहती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- बच्चों, महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करे।
छात्र- सर एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं, न हमें आपस में दिखाने देते हैं...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बेटा बियर पीकर घर लौटा और मां की डांट से बचने के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा।
मां- बेटा तू आज फिर से पीकर आया है।
बेटा- नहीं मां, मैंने नहीं पी है।
मां- तो फिर से सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है।
बेटा हक्का-बक्का 

Funny Jokes: साली- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति- कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 

आज के मजेदार जोक्स: संता ने बुलंद इरादों का दिया ऐसा उदाहरण, जानकर ठहाके मारने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें