फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: संता- बीवी से प्यार जताने के लिए I Love You से भी असरदार शब्द क्या है? बंता ने दिया गजब का जवाब

Mon, 22 Apr 2024 04:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जोक्स: आज कल की भागदौड़ और तनाव से भरी जिंदगी से छुटकारा पाने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसा-मजाक करने से जीवन में  सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ वायरल जोक्स। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंस सकते हैं।

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे... रास्ते मे गधा मिला, 
पत्नी को मजाक सूझी... 
पत्नी - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो पति भी कम नहीं था… बोला, “ससुर जी नमस्ते” >
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता-बता से- शादी के बाद बीवी से प्यार जताने के लिए I Love You से भी असरदार शब्द क्या है? 
बंता- लाओ आज बर्तन मैं धो देता हूं

Jokes: एक मच्छर परेशान होकर बैठा था, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक फ्रस्टेटेड आदमी चिल्लाकर बोला- हे भगवान ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी है...उठा ले मुझे... 
तभी भगवान ने यमदूत को भेजा… 
यमदूत बोला- तुमने याद किया मुझे और मैं आ गया।
आदमी- अरे अब क्या मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता खुद पर। 

जोक्स: टीचर- बताओ अकबर का जन्म कब हुआ? छात्र का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
शादीशुदा महिला- पंडित जी, मेरे पति हमेशा मुझसे लड़ते रहते हैं। घर की सुख-शांति के लिए कौन-सा व्रत रखूं? 
पंडितजी- मौन व्रत रखो बेटा, सब बढ़िया होगा!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें