Funny Jokes in Hindi: अच्छी सेहत के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए आपको हर दिन चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
चोलू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई चोलू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं
लड़की- शुक्रिया
चोलू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की- जी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चोलू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं।
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं।
नाई ने चोलू को ही गंजा कर डाला।