Jokes in Hindi: आजकल की भागौदड़ भरी जिंदगी में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहमतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर हमारे पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती।
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।