फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Chutkule: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी, सभी औरतों से डर लगता है, बाप ने दी गजब की सलाह

Tue, 14 Jun 2022 06:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Most Funny Chutkule in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए जिस प्रकार अच्छे खानपान की जरूरत होती है, उसी प्रकार स्वस्थ रखने में हंसी भी अहम भूमिका निभाती है। हंसने के कई फायदे हैं इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने के लिए कहते हैं। अगर हमें स्वस्थ रहना, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो आइए चलते हंसने और हंसाने के सफर पर...

पंडित जी ने कुंडली मिलाई...36 के 36 गुण मिल गए...
लड़के वालों ने मना कर दिया.लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे...जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं...?
लड़के वाले- हमारा लड़का बिल्कुल लफंगा है। अब क्या बहू भी उस जैसी ले आएं...!!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक गंजा आदमी बस से उतर रहा था।
उसे पीछे से धक्का लगा।
गंजे आदमी ने कहा- क्यों भाई सिर पर चढ़े जा रहे हो।
दूसरे आदमी ने कहा- नहीं भाई, आपके सिर पर चढ़कर फिसलना नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

बाहर सब्जी वाला चिल्ला रहा था... 20 रुपये का फूलगोभी का जोड़ा 
यह सुनकर सोनू उदास हो गया और मोनू से बोला- बताओ, फूलगोभी का भी जोड़ा है, बस हम ही अकेले हैं।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- नालायक, तूने मम्मी से ऊंची आवाज में बात की
बेटा- मुझे पता है पापा आपको जलन हो रही है ।
पापा- मुझे किस बात की जलन
बेटा- क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

मुझे शादी नहीं करनी...
बेटा- मुझे शादी नहीं करनी!! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा!
फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ-'मुंह में पानी आना'? 
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया- मेरे मुंह में पानी आ गया'।
टीचर ने कहा- गेट आउट
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक टीचर क्लास में बच्चों को ग्रुप फोटो दिखा रही थीं...
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे, तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया, ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है
और ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर पप्पू बोला- और ये रहीं हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया.
(पप्पू की फिर हुई ढंग से कुटाई)।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें