फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: संता अपनी पत्नी को सिखा रहा था इंग्लिश, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 24 Mar 2024 02:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: अगर आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की ( बॉयफ्रेंड से)- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) – अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- 
पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

Jokes: मोटू- तू अपनी बीवी और साली दोनों में से किसकी जान बचाएगा? पतलू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
संता- जाहिल औरत ये Dinner नहीं Lunch है। 
वाइफ– जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।
बंता चुप

जोक्स: गर्लफ्रेंड- सुनो मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली हो गई है, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनते ही कर दी कुटाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं। 
बंता- वो क्यों?
संता- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है, हम सोच रहे हैं कि जब तक वो बोलने लगे, उसस पहले हम तमिल सीख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें