फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: रिंकू ने पिंकू से कहा- कल से मुझे सूरज की मम्मी खोज रही हैं, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 02 Mar 2022 06:00 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हंसना हर किसी के लिए बेहद जरूरी होता है जो व्यक्ति हंसने वाला होता है, उसके दोस्त भी खूब बनते हैं। हर रोज खुलकर हंसने से व्यक्ति मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करता है और जिससे दिमाग भी शांत रहता है। सिर्फ यही नहीं, हंसने से मेमोरी भी अच्छी होती है। इसलिए कोशिश करें रोजाना खुल कर हंसे और अपने आसपास मौजूद लोगों को भी हंसाए। हंसने के लिए आप कुछ मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं जो हंसाने में आपकी मदद करेंगे। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर आप ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...  
 
रिंकू  - कल मैंने रॉकेट छोड़ा   
तो सीधे सूरज से जा टकराया।
पिंकू  - क्या बात कर रहा है?
फिर क्या हुआ?
रिंकू  - फिर क्या?
मुझे कल से सूरज की मम्मी खोज रही हैं,
पिंकू  - किस लिए ?
रिंकू  - मुझे पीटने के लिए ...और किस लिए 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू - मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी मौसी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस को परी किसने कहा?
पिंटू - डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज तेरी मौसी भी उड़ेगी और साथ में तुम्हारे पापा भी... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे.
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं. 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गप्पू - मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो...
मां - क्यों?
गप्पू - क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
मां - डब्बू खिलौने चुरा लेगा..
गप्पू - नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
मंदिर में पवन सिंह - हे भगवान, मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...
भगवान- क्यों भाई, खाली हाथ क्यों आए, केला और सेब नहीं लाए...
पवन - भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें