हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से मानिसक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपके पास हंसने का समय नहीं है, तो आप कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसे। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम हर दिन आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ नए और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
एक महिला वकील के पास जाकर बोली। मुझे मेरे पुराने पति से फिर से शादी करनी है।
वकील- क्यों अभी आठ दिन पहले ही तो मैंने आप दोनों का तलाक करवाया है। फिर वापस शादी क्यों?
महिला- दरअसल वो तलाक के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं, और मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती।