फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: जब पिंकी चुनाव लड़ने गई, पढ़िए आज के धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : istock
Hindi Jokes: हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने वाले व्यक्ति को सभी लोग पसंद करते हैं। हर कोई ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करना चाहता है, जो किसी भी टेंशन से आसानी से निपटते हैं। दफ्तर हो या घर हमें हर जगह मुस्कुराते रहना चाहिए। किसी भी परेशानी घबराकर बैठ जाना उसको और भयानक बना सकता है, इसलिए सलाह दी जाती है कि हमें हंसते मुस्कुराते हुए सारी समस्याओं का डटकर सामना करना चाहिए। हंसी में हमारी सेहत का राज छिपा है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आए शुरू करते हैं, लोटपोट करने वाला सफर...

रिंकी- वाह! बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
पिंकी- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
रिंकी- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
पिंकी- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, 
तो मैं ही तो जीतती हूं।
विज्ञापन

2 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है या फीमेल
लड़का- बेबी फीमेल होता है।
लड़की- क्यों?
लड़का- क्योंकि अपना सेंटेन्स पूरा होने से पहले
ही वो उसका सजेशन देना शुरू कर देता है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
सासु नई बहू को समझाते हुए,
देखो बहु ये तुम्हारा ससुराल है
इसलिए बोलने का थोड़ा ध्यान रखा करो।
बहू- ठीक है मम्मी जी,
लेकिन मायका आपका भी नहीं है,
इसलिए आप भी थोड़ा ध्यान
ही रखना।

4 of 5
jokes - फोटो : istock
सास अपने दामाद से- अगले जन्म में आप क्या बनना चाहोगे?
दामाद- सासू मां मैं अगले जन्म में छिपकली बनना चाहता हूं।
सास- छिपकली क्यूं?
दामाद- क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत डरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू- इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो? 
गप्पू- जानते हो कल रात की आंधी में 
एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
पप्पू- तो इसमें क्या हुआ? 
गप्पू- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर 
एक और आंधी का इंतजार करू।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें