फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है? गप्पू ने दिया गजब का जवाब

Sun, 21 Jul 2024 03:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

जुआ खेलने के जुर्म में पुलिस ने गप्पू, टप्पू और चिंटू को गिरफ्तार कर लिया... 
जेल ले जाकर तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया पुलिस ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आई: भौं-भौं... 
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आई- म्याऊं म्याऊं... 
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है... 
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आई, फिर तीन-चार बार और लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आई... 
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से गप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...!!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
गप्पू- पता नहीं, तुम बताओ?
पप्पू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पिता- बेटा आज तक तूने कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सर ऊंचा हो?
बेटा- जी हां पापा एक बार आपके सर के नीचे तकिया रखा था।
पिता जवाब सुन कर अब तक हैरान है।

Hindi Jokes: साली की बात सुनकर जीजा हो गया बेहोश, पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मास्टर जी- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं...?
पप्पू- सर लड़के चोर होते हैं!
मास्टर जी - वो कैसे..?
पप्पू - क्योंकि, चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है...!!!

Funny Jokes: पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता- सुबह-सुबह पड़ोसन बोल रही थी कि मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं...
बंता- तो फिर तुमने क्या किया...?
संता- मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी...दो घंटे से सो रही है, थैंक्यू भी नहीं बोला...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें