Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें। जोक्स और चुटकुले दुखी इंसान को भी हंसा देते हैं। एक से बढ़कर वायल जोक्स हैं जिनको पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंस दे। हम आपके लिए ऐसे ही धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं जिनको पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर जोर से चिल्लाने लगा ओय रोको रोको
मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं