फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स हिंदी: जीजा से मजाक कर रहा थी साली, फिर जीजा ने जो कहा पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 04 Sep 2026 07:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स हिंदी: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है।
विज्ञापन
1 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : Adobe Stock
जोक्स हिंदी: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।

BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।

तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है

उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।

बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”

तो उन मे से सुरजिते बोला- कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनों से हम निपटते हैं !
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
जीजा- देखो साली साहिबा, अगर आप मुझे प्यार करने को बोलोगे तो वह ऑफर कहलाएगा
और मैं कहूं तो आप मुझे लोफर कहोगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

फनी जोक्स: प्रेमी से प्रेमिका- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
 

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर पप्पू बोला...
पप्पू- आपका प्लान क्या है...?
सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई...
पप्पू- बस... बस... मतलब पटी-पटाई हो...
पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर सेक्रेटरी बोली- बाबा की सर्विस है...इडियट

जोक्स: पत्नी- सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं? पति ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
 बच्चा पुरानी एल्बम देखते हुए बोला- मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है? 
मम्मी - ये तेरे पापा हैं।
बच्चा - तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं? 
बच्चे का जवाब सुनकर मम्मी बेहोश हो गई।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें