फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी जोक्स: प्रेमी से प्रेमिका- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Fri, 04 Sep 2026 07:35 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
फनी जोक्स: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।

एक लड़का रेलवे में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी- अरे देखा नहीं भूकंप से चारपाई से मैं नीचे गिर गई थी।
पति- क्यों झूठ बोल रही हो...
तू गिरी है इसी वजह से तो भूकंप आया है
पति की ये बात सुनकर पत्नी किया कुछ ऐसा कि फिर तो जलजला ही आ गया।

फनी चुटकुले: शादी को लेकर पडिंत जी ने चिंटू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
 

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।

चुटकुले: एक हफ्ते से पति के गायब होने पर महिला पहुंची पुलिस के पास, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़ कर हंसेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें