फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे? पत्नी ने दिया गजब का जवाब

Thu, 28 Dec 2023 05:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes: हंसना एक प्रकार का योग है जिससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरू लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जरूर हंसना चाहिए। आप हंसने के लिए जोक्स और चुटकुले का सहारा ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- इंस्पेक्टर साहब, मेरी मदद कीजिए। कोई मुझे धमकी भरे कॉल कर रहा है।
पुलिसवाला- कौन है वह? 
संता- मेरी गर्लफ्रेंड का पति फिर क्या था...हो गई जेल
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो?. 
भोलू- एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था...

Viral Jokes: मंदिर में पप्पू ने भगवान से कही ऐसी बात, जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति पत्नी से- 15 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी- वो कैसे जी ?
क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था?
पति- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।

Viral Jokes: टीचर- बताओ सबसे नशीला पदार्थ कौन सा होता है? चिंटू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की ( बॉयफ्रेंड से) – मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) –
अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें