आज के समय में हर इंसान के लिए हंसी-मजाक करना उतना ही जरूरी हो गया है जितना हवा-पानी। पौष्टिक खाने से आप शरीर तो तंदुरुस्त बना लेंगे, लेकिन दिमाग को फ्रेश और स्वस्थ बनाने के लिए आपको हंसी-मजाक करना बहुत जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि हंसने-मुस्कुराने से दिमाग तो फ्रेश रहता ही है इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी इंसान बचा रहता है। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि हम अपने दिनचर्या में एक समय हंसने-मुस्कुराने के लिए तय करें। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। तो चलिए हंसते और मुस्कुराते हैं.........
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी... अगर, तुम ना बोले तो... मैं जहर खा लूंगी
पत्नी- एक...
पति- खामोश
पत्नी- दो...
पति- फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...
पत्नी का रोना शुरू...
पति- गिनती गिन... गिनती
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी..