Jokes in Hindi Funny: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और भागदौड़ आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तनाव को दूर करने का सबसे आसान और असरदार तरीका क्या है? हंसी। जी हां, हंसना न सिर्फ हमारे मूड को हल्का करता है, बल्कि घर के माहौल में भी पॉजिटिविटी भर देता है। जब घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य भी तनावमुक्त रहते हैं। इसलिए हमें रोजाना हंसी-मजाक के लिए समय निकालना चाहिए। और हंसी की बात हो तो जोर-जोर से हंसना मत भूलिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
मोनू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
मोनू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो।