फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? मरीज का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Wed, 09 Oct 2024 03:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Jokes: अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप हमेशा तनावमुक्त रहते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी भी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पिंटू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया,
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही,
हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो,
पिंटू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब,
जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंटरव्यू देने पहुंची
ऑफिसर- अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ
आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी?
संजना- पति
ऑफिसर-अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूँ कि
आप ब्रेक मारोगी।

Latest Jokes: पति-पत्नी में हुआ ऐसा झगड़ा, सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Jokes: गप्पू- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां हैं? संजू का जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
मच्छर का बच्चा पहली बार
उड़ा, जब वापिस आया तो
मच्छर के पापा ने पूछा: कैसा लगा उड़कर?
मच्छर का बच्चा बोला: बहुत अच्छा..
जहां भी गया, लोग तालियां बजा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें