Jokes in Hindi, Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव दूर रहते हैं। आप हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहते हैं। आप अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखना चाहते हैं, तो आपको जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Social Media Viral Jokes in Hindi) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को।
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...!!
पंडित जी हो गए बेहोश...