इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सर्ट्स और योगगुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…