फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: कंडक्टर ने राजू से पूछा- तुम रोज बस के दरवाजे पर क्यों खड़े रहते हो, दिया मजेदार जवाब

Wed, 26 Jan 2022 07:57 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
हर इंसान चाहता है कि उसका दिन अच्छा गुजरे। हंसी-खुशी काम करे और अपने सभी काम समय पर निपटा ले। ऐसे में इंसान को चाहिए कि वो अपने लिए पूरे दिन में कुछ समय ऐसा निकाले जिसमें वो खुलकर हंस सके जिससे वो काम के तनाव को कम कर सके। ऐसे में कुछ कॉमेडी वीडियो, जोक्स या चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। इनको पढ़कर हम खुद भी खुश हो सकते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को भी खुश कर सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। जिन्हें आप पढ़कर पक्का लोटपोट होने वाले हैं.........
 
एक बार बस के कंडक्टर ने राजू से पूछा -
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
राजू बहुत ही शरारती था।
बोला - तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो,
तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लड़की कुर्ती सिलवाने
दर्जी के पास गई और बोली...
भैया, कुर्ती में बाजू 
'नेट' वाली लगाना।
दर्जी - 2G या 3G?
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया...
महिला वेटर - सर क्या लेंगे? 
पप्पू - आपका नंबर।
फिर क्या, खाना भी नहीं मिला और ऊपर से
पप्पू की हो गई जोरदार पिटाई।

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, 
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी! 
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चिंटू अपनी बीवी से पिटने के बाद। 
चिंटू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे 
मिंटू- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा 









चिंटू- भाई तू रुक, मैं तेरे घर आ जाता हूं। वहीं सर्कस देख लेता हूं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक चिंटू से - कभी अपनी बुक खोल के देखी है तुमने?
चिंटू - हां, मैं तो रोज बुक खोलता हूं...
मास्टरजी  - कौन सी बुक?
चिंटू- फेसबुक...! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें