फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: जब लड़के ने लड़की से किया वादा, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 25 Jul 2024 03:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Amar Ujala
Jokes in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि उनके पास हंसने-मुस्कुराने का भी समय नहीं है। काम के बढ़ते बोझ के कारण लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और इससे होने वाली बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। हंसने से मन की उदासी दूरी रहती है और घर में खुशहाली रहती है। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...  

लड़के के आते ही लड़की उसके गले लग गई
लड़का- आज बड़ा प्यार आ रहा है
लड़की- जानू, तुम आज मुझसे एक वादा करो
लड़का- कैसा वादा?
लड़की- जो तुम्हारा दिल करे
लड़का- बेबी, वो जो सामने लाल रंग की कार खड़ी है ना
लड़की- हां...हां.. जानू, मुझे वो दोगे क्या!
लड़का- मैं तुम्हें उसी लाल रंग की लिपस्टिक दूंगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मजाक।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा -
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से?
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया,
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, 
क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं!

Hindi Chutkule: संता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है, बंता ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता ने अपनी मां से कहा- मां, आज मैंने एक लड़के की खूब धुनाई की!
मां ने पूछा- क्यों बेटा?
संता ने कहा- उसके पास मेरा पेन था, वह मांगने पर भी नहीं दे रहा था!
मां ने कहा- लेकिन बेटा, तुम तो अपना पेन घर पर ही भूल गए थे!

Jokes: गर्लफ्रेंड से लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
प्रेमी- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने 
के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया?
प्रेमिका- हम दोनों को मिलाने के लिए
प्रेमी- वह कैसे?
प्रेमिका- मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए 
और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें