फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: ट्रेन में सीट पर लड़की को बैठाना लड़के को पड़ गया भारी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 23 Sep 2026 06:55 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के स्वस्थ रहना बेहद कठिन काम है, क्योंकि लोग काम के दबाव की वजह से तनाव से ग्रसित हो रहे हैं। अगर आप तनाव से बचना और स्वस्थ रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
जोक्स: जोक्स और चुटकुले जिंदगी में गर्माहट घोलने का काम करते हैं। हंसने से शरीर में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके साथ ही आप हमेशा प्रसन्न रहता है। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा? 
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है? 
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे? 
पति- हां, क्या करना है? 
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है? 
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? 
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो, 
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं? 
लड़का- हां हां, जरूर, 
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? 
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है, 
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
रिश्तेदार- बेटा क्या प्लानिंग है आगे की...?
पप्पू- वो तो आप पर निर्भर करता है...
रिश्तेदार- वो कैसे...?
पप्पू- 100 रुपये दिए तो बर्गर लाऊंगा
और अगर 200 दिए तो पिज्जा...!

हिंदी चुटकले: जीजा- यदि मैं तुम्हें बहुत सारे रुपये दिखाऊं तो तुम मुझे क्या दोगी? साली ने दिया गजब का जवाब
 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा।
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।

धमाकेदार हिंदी जोक्स: अंधे प्रेमी ने खूबसूरती को लेकर प्रेमिका से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- जी पत्नी ने बहुत सख्त रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने के लिए मना कर देते। 
मरीज- जी वही किया था।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें