फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बातों को सुन कर पति ने पीट लिया माथा....पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 15 Dec 2020 01:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

सत्य ज्ञान...
.
शादीशुदा आदमी के लिए 'घरबार' ही सब कुछ होता है...
.
इसलिए या तो वो 'घर' में जाता है या 'बार' में...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अंग्रेजी के मास्टर - 'संतोष आम खाता है' इस वाक्य को अंग्रेजी में
ट्रांसलेट करो...?
.
.
.
पप्पू ने अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया - 'Satisfaction is
General Account'...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
पति (करवा चौथ की रात पत्नी से) - पूरा साल लड़ती रहती हो...
जब मैं इतना ही खराब हूं, तो भगवान से अगले जन्म के लिए
क्यों मांग रही हो...?
.
.
पत्नी (तुनक कर) - अच्छा बड़े सयाने हो...
इतना सुधारने के बाद किसी और को दे दूं...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक दोस्त शायरी सुना रहा था...
.
उनकी गली से गुजरा तो चौबारा नजर आया!
.
दूसरा दोस्त - वाह वाह... वाह वाह....
.
पहला दोस्त - उनकी गली से गुजरा तो चौबारा नजर आया...
.
उनकी मां ने देखा तो बोली -
.
हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - न्यूटन की नियम बताओ...
.
छात्र - सर पूरी लाइन तो याद नहीं, बस अंतिम लाइन याद है!
.
मास्टर जी - चलो अंतिम लाइन ही सुना दो...
.
छात्र -  ..... और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति (पत्नी से) - ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया...?
मुझे फेसबुक पर डालनी थी...!
.
पत्नी - (चाय की चुस्की लेते हुए) - हां तो उसमें क्या हो गया...
.
लिख दो कि मैं आगे वाला हूं...!!!
.
पति ने पीट लिया माथा...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें