जोक्स: अगर आप चाहते हैं कि आप पूरे जीवन प्रसन्न रहें, तो आपकों सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद लाभदायक है। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार और नए-नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे।
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!