फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी की बात सुनकर पति ने कही ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 11 Jun 2021 10:30 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-----------------------------------

संता - शादी के कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे लिखे
चि. और सौ. का क्या मतलब होता है...? 
.
बंता - पता नहीं, तू ही बता दे...!
.
संता - इसका मतलब होता है कि शादी के बाद
जब पत्नी उसे 'सौ' सुनाएगी, तब पति 'चि' भी नहीं करेगा...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
हॉरर फिल्म में जब लड़की को अजीब-अजीब आवाजें सुनाई
देती हैं तो वो ऐसे बोलती है - कौन है वहां...?
.
.
जैसे कि भूत उनको बोलेगा - अरे मैं हूं....
मैगी बना रहा हूं, खाएगी क्या...?
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर
मत लगाना, बैट्री फट जाएगी...!
.
.
पत्नी - आप चिंता ना करें, मैं बैट्री निकाल कर
चार्जिंग पर लगाऊंगी...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
प्रेमी - मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो, 
सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो,
आज्ञाकारी हो...!
.
.
प्रेमिका - मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण
मेरी नौकरानी में हैं...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी..?
.
पत्नी (खुश होकर) - हां जानू...!
.
पति - बहुत खूब, तो मुझसे 384,400 किलोमीटर दूर रहो...!
.
फिर पति की हुई जोरदार कुटाई...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बीबी - चलो ना आज कही घूमने चलते हैं,
और हां ड्राइविंग मैं करुंगी….!!
.
.
पति - वाह…!!! मतलब जाएंगे कार में और
आएंगे कल के अखबार में…
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें