फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति पत्नी की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट

Thu, 23 Sep 2021 10:05 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



पिता - तेरे रिजल्ट का क्या हुआ?

बेटा - सर ने कहा है कि इसी क्लास में एक 
और साल लगाना पड़ेगा।

पिता - साल तू चाहे 2-3 लगा ले, 
पर फेल ना होना बेटा।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - स्विट्जरलैंड के बारे में एक बेस्ट चीज बताओ।

राजू -  सर वह तो पता नहीं, लेकिन झंडे में बहुत बड़ा प्लस का निशान है।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से अपने कान खुजा रहा था।

तभी वहां दूसरा आदमी पहुंचा और बोला - 

भाई अगर तू स्टार्ट नहीं हो पा रहा थो धक्का लगाऊं क्या?

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
कड़वा सत्य...

अगर आप सोचते हैं कि काश...
आपकी शादी आपकी साली से हुई होती तो अच्छा होता।

तो यकीन मानिए...

आपकी साली के पति भी बिल्कुल ऐसा ही सोचते होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़का - मैं तुमसे प्यार करता हूं।

लड़की - मैं तुमसे बड़ी हूं।

लड़का - ओह सॉरी, मैं आपसे प्यार करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - बहुत मोटे हो गए हो तुम।

पति - तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो।

पत्नी - पर मैं तो मां बनने वाली हूं।

पति - तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें