फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: पप्पू- बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं, तांत्रिक ने दिया गजब का जवाब

Mon, 30 Oct 2023 03:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes Hindi: दवाब की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है। सेहत के लिए अच्छे खान पान की तरह हंसना भी जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम हर दिन कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पत्नी- एक गेम खेलते हैं...!
पति- कौन सा गेम...?
पत्नी- अगर मैं कलर का नाम लूं, तो 
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
पति- अगर मैं जीत गया तो...?
पत्नी- जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
पति (खुश होते हुए)- ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
पत्नी- ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि आखिर पत्नी कलर बोली या फल...?
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।
तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।
पप्पू- बेहोश
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बच्चा परीक्षा में फेल हो गया।
बच्चे को समझाने के लिए पिता- कोई बात नहीं, तू शेर का बेटा है।
बच्चा- टीचर भी यही कहती हैं।
पिता- क्या कहती हैं तुम्हारी टीचर? 
बच्चा- यही कि न जाने किस जानवर की औलाद है।
पिता बेहोश!

Jokes Hindi: दादी से पोता- आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने नाई की दुकान खोली। 
बंता एक दिन संता की दुकान पर शेविंग कराने आया। 
संता ने बंता से पूछा- मूछ रखनी हैं, क्या ?
बंता-  हां
संता , बंता की मूछ काट के बोला- ले रख ले, जहां तुझे रखनी हैं।

Jokes In Hindi: दुल्हन के लाल जोड़े के पीछे की वजह जानकर, छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार एक दामाद शराब पी कर घर लौटा। 
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप लैपटॉप खोल कर काम करने लगा। 
ससुर- आज फिर पी के आए हैं?
दामाद- नहीं। 
ससुर- तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें