Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा और अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है। उसी प्रकार हमारी हंसी भी हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही कारण है कि लोगों को सुबह-शाम हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला...
पप्पू: प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है...
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है?
पप्पू: नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।