फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स हिंदी: डॉक्टर- कैसे हो शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 11 Mar 2024 03:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जोक्स हिंदी: हर इंसान किसी न किसी वजह से परेशान रहता है। ऐसे में लोग सोचने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। अगर आप ऐसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आजकल की भागमभाग जिंदगी में चिंता और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। आपको को हंसाने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया...और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं? 
संता- यह हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं। 
बैंक मैनेजर- ऐसा अजीब हस्ताक्षर? नाम क्या है उनका? 
संता- जलेबी बाई।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति और पत्नी एक कुएं के पास गए,
जहां सिक्का डालने से मन की मुराद पूरी हो जाती थी।
पहले पति ने सिक्का डाला,
फिर पत्नी जैसे ही सिक्का डालने गई तो 
पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई।
पति की आंखों में आंसू आ गए,
ऊपर देखते हुए बोला - हे भगवान, 
इतनी जल्दी सुन ली।

हिंदी जोक्स: मालकिन और नौकरानी की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सुरेश- कल मेरे घर लुटेरे घुस आए...
नरेश- फिर क्या हुआ ?
सुरेश- वो चिल्ला चिल्ला कर पूछ रहे थे कि सोना कहां है ,सोना कहां है?
मैंने कह दिया किसी भी कमरे में सो जाओ...

जोक्स: पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो? पति ने दिया अब तक का सबसे मजेदार जवाब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- बचपन में, मैं चौथी कक्षा में पढ़ता था तो
एक बार स्कूल ट्रिप के दौरान मैं कुतुब मीनार से गिर गया था
गप्पू- ओ तेरी... अच्छा फिर क्या हुआ? तू मर गया था या
बच गया था?
पप्पू- अबे गधे, मुझे क्या पता, बचपन की सारी बातें कहां
याद रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें