Funny Jokes Hindi: हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसके साथ ही आप सकारात्मक सोचते हैं और नकारात्मकता आपसे दूर रहती है। इसलिए आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन चुटकुलों ( Funny Chutkule in Hindi) को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई अब बात बराबर।