Viral Jokes: बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसके साथ ही मानसिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। हंसने से याददाश्त भी अच्छी रहती है। हंसने के एक नहीं कई फायदे हैं। अगर आप खुश रहते हैं, तो तनाव से बच रहते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
पति- पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो...