Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।