फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से? गर्लफ्रेंड का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 27 Jun 2024 04:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Amar Ujala
Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था... 
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो? 
सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।

Jokes: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की बातें सुनकर आप हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बस स्टैंड पर एक लड़की खड़ी थी, तभी वहां से एक लड़का बाइक पर निकला...
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं।
लड़का- अभी तो तेरे सामने से निकला था।

Jokes: संता- बाबा किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं? तांत्रिक ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू जंगल से जा रहा था...
अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।
भालू- अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें