फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Thu, 12 Oct 2023 03:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes: अच्छी सेहत के लिए हंसना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप खुश रहते हैं, तो शरीर में  ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। हम कोशिश करते हैं कि पाठकों को तनाव से दूर रखें। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और कई बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है।
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया...और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया 
आदमी- डॉक्टर मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं
एक कहता हूं तो दो कहती है, हर समय चिड़चिड़ करती रहती है,
मेरी सुनती ही नहीं, क्या आप उसे शांत करने की कोई दवा दे सकते हैं...?
डॉक्टर ने गहरी सांस ली और बोले- अबे ये सब इतना आसान होता तो मैं संडे को भी क्लिनिक खोल कर क्यों बैठता...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक महिला के पास फोन आया -
आपका बेटा हमारे पास है, 25000 लेकर आओ...
महिला - मैं पुलिस को फोन करती हूं...
फोन करने वाला - हम पुलिस ही बोल रहे हैं,
आपके बेटे का अपहरण नहीं, चालान हुआ है...!

Jokes: एक आदमी ने महिला को साइकिल से टक्कर मार दी, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो चूहे एक पेड़ पर बैठे थे,
नीचे से एक हाथी गुजरा,
एक चूहा हाथी पर गिर गया 
तभी दूसरा चूहा बोला...
दबा कर रख साले को मैं भी आता हूं....

Jokes: टीचर- बताओ मंकी को हिंदी में क्या बोलते हैं? छात्र की बात सुनकर नहीं रुकेगी हंसी 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो चूहे बाइक पर घूम रहे थे, 
एक हाथी ने लिफ्ट मांगी, 
इतने में एक चूहा खड़ा हो के बोला, 
देख ले और सोच ले, 
फिर तेरी मां कहेगी कि लफंगों के साथ घूम रहा था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें