फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, संता का सवाल सुनकर हो गया बेहोश

Sun, 28 Jul 2024 04:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes: हंसने आपका मन प्रसन्न रहता है और आप सकारात्मक महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन जोक्स और चुटकुले आपकी बेहतर मदद कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ चटपटे चुटकुलों के साथ आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए बिना देर किए शुरू करते हैं ये मजेदार सिलसिला...

एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला। 
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था, जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
संता- पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?
डॉक्टर बहोश 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बंता ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया।
बॉस ने गुस्सा करते हुये बोला-
साले अपनी औकात देखी हैं, जितनी तुझे सैलेरी मिलती हैं, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
बंता बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी पॉटी करती हैं, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो।

Jokes: लड़की ने फेसबुक पर लिखा- धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना, लड़के का कमेंट पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
jokes - फोटो : istock
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति- कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!  

Funny Jokes: कर्मचारी- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है? बॉस का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jokes - फोटो : istock
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाना खाने के बाद खानी है या खाने से पहले?
ये सुनते ही डॉक्टर साहब बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें