फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: भाभी जी की बात सुनकर पड़ोसी के उड़ गए होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 28 Jul 2024 04:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची 
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया 
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो अन्दर से 
पति बोला- नहीं निकलूंगा 
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो 
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है? पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है, इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना... 
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता ! आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock

पड़ोसी भाभी जी भाई साहब नहीं दिख रहे हैं
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया वो गार्डन मे हैं.. 
पड़ोसी- मैने देखा गार्डन मे तो नहीं हैं... 
भाभी- खोद के देखा..? 
भाभी जी की बात सुनकर पड़ोसी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा 
बंता- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 
संता- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।

Jokes: टीचर- इस वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो, वसंत ने मुझे मुक्का मारा, संता ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!

Jokes: लड़की ने फेसबुक पर लिखा- धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना, लड़के का कमेंट पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jokes - फोटो : istock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें