फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: दो दोस्तों की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Thu, 11 Feb 2021 12:22 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पत्नी - तुमने कभी सोचा कि अगर मेरी शादी
किसी और से हो जाती तो...?
.
.
.
पति - नहीं, मैं कभी किसी का बुरा नहीं सोचता...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
शराबी चाहे कितना भी अनपढ़ क्यों न हो...?
.
क्वार्टर के तीन पेग ऐसे बनाता है...
.
जैसे किसी प्रयोगशाला का बहुत बड़ा साइंटिस्ट हो...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
शादी के दो दिन बाद दूल्हा उस ब्यूटी पार्लर में गया,
जहां से उसकी बीवी ने शादी के लिए मेकअप करवाया था।
.
उसने पार्लर वाली मैडम को आईफोन 7 गिफ्ट किया और
थैंक्यू बोलकर चला आया...
.
मैडम ने खुशी-खुशी आईफोन का डब्बा खोला, तो
उसमें नोकिया 1100 पड़ा था।
.
साथ में एक पर्ची भी थी, जिसपर लिखा था...
मुझे भी ऐसा ही महसूस हुआ था...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक लड़के की शादी एक नर्स से हो गई...
.
दोस्त - और कैसी कट रही है...?
.
लड़का - पूछ मत यार, जब तक
सिस्टर न कहो बोलती ही नहीं...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पहला दोस्त - बीवी से झगड़ा खत्म हुआ क्या...?
.
दूसरा दोस्त - हां... घुटनों के बल चल के आयी थी मेरे पास...!
.
पहला दोस्त - अच्छा, क्या बोली...?
.
दूसरा दोस्त - बोली... पलंग के नीचे से निकल आओ, अब नहीं मारूंगी...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें