फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर और मरीज की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 12 Jan 2021 02:48 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक आदमी अपने ससुराल गया...
.
सास ने सात दिन तक उसे...
.
पालक का साग खिलाया...
.
फिर आठवें दिन सास ने पूछा-
बेटा क्या खाओगे...?
.
दामाद - आप बस खेत दिखा दो,
मैं खुद चर आऊंगा...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी -  मैं अपने पुराने कपड़े किसी को दान कर दूं क्या?
.
पति - नहीं फेंक दे, क्या दान करना...?
.
पत्नी - नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और
भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे।
.
पति - तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी?
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
आज का ज्ञान...
.
ब्रेकअप होने के बाद...
.
टेडी बियर को फाड़ कर...
.
तकिया बनाया जा सकता है...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी आईसीयू में थी। पति का रो-रोकर बुरा हाल था।
.
डॉक्टर बोला - हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर 
वह कुछ बोल ही नहीं पा रही है। शायद कोमा में है। 
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है।
.
पति बोल उठा - सिर्फ 40 की ही तो है अभी...
.
तभी एक चमत्कार दिखा। दिल की धड़कन बढ़ने लगी,
पत्नी की ऊंगली हिली, होंठ हिले और आवाज आई -
36 की...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - तुम्हें एक अरब मिल जाए,
तो क्या करोगी?
.
.
पत्नी ने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया -
अरब का मैं क्या करूंगी, पुलिस को बोलूंगी कि
वो उसे वापस अरब भेज दें...!!!
.
पति बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Social Media
डॉक्टर मरीज के पीछे भाग रहा था...
.
लोगों ने पूछा - क्या हुआ..? 
.
डॉक्टर - चार बार ऐसा हो चुका है...
ये दिमाग का ऑपरेशन करवाने आता है...
और...
हर बार बाल कटवा के भाग जाता है...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें