फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: जब प्रेमिका ने बर्थडे पर मांगी एक रिंग, प्रेमी ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 09 Feb 2024 12:18 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: जिस तरह से हम सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं उसी तरह नियमित रूप से हंसना भी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से चेहरे पर चमक रहती है। हंसना भी एक तरह का योग है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप काॅमेडी फिल्में, काॅमेडी शो और जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं।

पति- जज साहब मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए।
जज- पर क्यों ?
पति- जज साहब, जब से मेरी बीवी आई है।
तब से कुछ भी बात नहीं कर रही है।
जज- एक बार फिर सोच ले, ऐसी बीवी सिर्फ किस्मत वालों को ही नसीब होती है...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मोनू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
सोनू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
मोनू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका- तुमको पता है कल मेरा बर्थडे है
मुझे क्या गिफ्ट दोगे
प्रेमी- जो तुम चाहो मेरी जान
प्रेमिका- मुझे रिंग चाहिए
प्रेमी- ठीक है रिंग दूंगा पर उठाना मत, मेरा बैलेंस कम है...

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
साली- आपकी आंख क्यों सूजी हुई है?
जीजा- कल मैं तुम्हारी दीदी के जन्मदिन पर केक लेकर आया था।
साली- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
जीजा- तुम्हारी दीदी का नाम 'तपस्या' है
साली- हां तो
जीजा- और केक वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया 'हैप्पी बर्थडे समस्या'..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी?
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेकअप
हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।
ये सुनते ही लड़के के होश उड़ गए...!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें