फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पिंटू ने बताया मां और बीवी में फर्क, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 05 Jan 2024 11:28 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते काम की वजह से इंसान को टेंशन और तनाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर जिंदगी की टेंशन को कम करना है, तो हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। जोक्स और चुटकुले लोगों को मानसिक तनाव को कम करने का काम करते हैं और हंसाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से दूर रहता है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

चिंटू- डॉक्टर साहब कल से पेट में दर्द है।
डॉक्टर- खाना कहां खाते हो?
चिंटू- रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर- अरे रोजाना होटल में खाना
मत खाया करो।
चिंटू- ओह् ठीक है अब पैक करा के घर
ले आया करूंगा।
डॉक्टर बेहोश...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
चिंटू- पता नहीं, तुम बताओ?
पिंटू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- गलती से भी 31 दिसंबर 2023 की रात 11:59 PM पर वाशरूम मत जाना।
गप्पू- क्यों...
पप्पू- क्योंकि सीधे अगले साल ही बाहर निकलोगे!
जनहित में जारी।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा- मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं? 
मम्मी- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा? 
बच्चा- क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो सब यही कहते हैं 'हे भगवान फिर आ गया...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- आई लव यू डियर
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का- अरे पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए, मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें