Husband Wife Chutkule in Hindi: हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- हलो! कहां हो?
पति- याद है, पिछली दीपावली पर हम एक
ज्वेलरी की दुकान में गये थे जहां तुम्हें एक हार
पसंद भी आ गया था।
पत्नी- हां! याद आया…
पति- और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे।
पत्नी (खुशी से)- हां! हां! याद है।
पति- और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन
मैं तुम्हें लेके दूंगा।
पत्नी (और ज़्यादा खुशी से)- हां हां हां.. बहुत
अच्छी तरह से याद है।
पति- तो बस उसी की बगल वाली दुकान में
बाल कटवा रहा हूं थोड़ा लेट आऊंगा!!