Funny Jokes in Hindi: अगर आपको जीवन भर स्वस्थ रहना है तो कम से कम दिन में एक बार हंसना जरूर शुरू कर दें। हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को रोजाना हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, आपके तनाव को कम कर देंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- जरा किचन से नमक लेते आना।
पति- यहां तो कहीं नमक नहीं है।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो. एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
बस बहाने बनाते रहते हो. जिंदगी में कुछ तो काम करो।
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेगा...इसलिए पहले ही ले आई थी।
अब कोई बताए इसमें पति कहां गलत है।