Viral Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमेशा खुश रहना बहुत जरूरी है। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से हमारे मन से नकारात्मकता दूर रहती है, जिससे हमें तनाव जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। हर दिन खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी बेहतर होती है, लेकिन आज कल समय न मिलने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। ऐसे में लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए जोक्स लाते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी, चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया अम्मा 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं?
भिखारी - हां हैं मां जी
बुढ़िया अम्मा - तो उससे कुछ लेकर खा लेना।